बिहार राज्य हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में मधेपुरा हैंड टू हैंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन और विवेक इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।
खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता से लौटने के बाद गुरुवार को विवेक इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता राहुल यादव ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता उनके अनुशासन, कड़ी मेहनत और बेहतर प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि मधेपुरा के खिलाड़ी आगे भी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।
एकेडमी के निदेशक एवं संघ के सचिव विवेक कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धि का श्रेय प्रशिक्षकों, अभिभावकों और निरंतर अभ्यास को दिया। साथ ही बिहार स्टेट हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव अमन झा के योगदान की भी सराहना की।

पदक विजेता खिलाड़ी
स्वर्ण पदक: सुभाष, नरेश, स्वाति, ब्यूटी, छोटी, जागृति, अमन, मानस, अंकुश, मिथुन, सिद्धार्थ, आदर्श, विभाष, हर्ष कृष्ण, अभिनव और मयंक समेत अन्य खिलाड़ी।
रजत पदक: रिशु राज और विवेक कुमार।
सम्मान समारोह में रंजीत राज, मो. शकील, ललन सहित संघ और एकेडमी से जुड़े कई सदस्य मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ